Budaun News: चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में हुआ भक्तामर का पाठ

बिल्सी के चंद्रप्रभु जैन में भक्तामर का पाठ करते जैन समाज के लोग। संवाद
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय महाअर्चना के तहत तीसरे दिन बुुधवार को भक्तामर पाठ का आयोजन जैन धर्म के दिगंबर पंथ के संत छुल्लक रत्न श्री 105 विशंक सागर महाराज एवं भरत सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया।
यहां सर्वप्रथम जैन श्रावक ने 48 श्लोकों का वाचन किया। प्रत्येक श्लोक के अंत में जैन श्रावकों ने बारी-बारी से एक-एक दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद महाराज ने प्रवचन के बाद संध्या आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए। इस मौके पर प्रभारी अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार जैन, स्पर्श जैन, रीता जैन, रेखा जैन, आरती जैन, मोना जैन, स्वीटी जैन, बबीता जैन, शालिनी जैन आदि मौजूद रहे। संवाद