मनोरंजन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्म के प्रोमो में ऋतिक रोशन का नाम लेना पड़ा भारी, कंगना हुईं ट्रोल

Connect News 24

Kangana Ranaut Trolls: नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टीकू वेड्स शेरू (Tiku Weds Sheru) के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में नवाज के साथ अवनीत कौर लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म से अवनीत बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. नवाज और अवनीत की फिल्म कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस के तले बनी है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. अमेजन प्राइम वीडियो ने टीकू वेड्स शेरू का प्रोमो शेयर किया है जिसके बाद से कंगना रनौत ट्रोल हो रही हैं.सोशल मीडिया पर यूजर्स कंगना पर बहुत भड़क रहे हैं.

प्रोमो हुआ वायरल
टीकू वेड्स शेरू का प्रोमो रिलीज होते ही कंगना ट्रोल हो रही हैं. दरअसल प्रोमो में नवाज शेरू बने नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं- हैलो दोस्तों मेरा नाम शेरू है और लोग मुझे प्यार से शेरू ही बुलाते हैं. मैं एक बॉलीवुड में काम करता हूं और छोटी-मोटी फिल्मों का बड़ा प्रोड्यूसर हूं. ये देखिए शाहरुख, आमिर, सलमान… ऋतिक उपलब्ध नहीं है. मैं शादी के लिए ऐसी लड़की ढूंढ रहा हूं जो मेरा ध्यान रखे. लेकिन मुझसे ज्यादा मेरे भाई का, बाप का दादा का ध्यान रखे.

ऋतिक का नाम लेने पर कंगना हुईं ट्रोल
टीकू वेड्स शेरू का प्रोडक्शन कंगना रनौत ने किया है. प्रोमो में ऋतिक का नाम लेने पर यूजर्स कंगना को ट्रोल कर रहे हैं. कंगना हमेशा ऋतिक पर तंज कसती रहती हैं. अब यूजर्स ने कंगना को आड़े हाथ लिया है. एक यूजर ने लिखा- क्या प्रमोशन के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करने की अनुमित ली थी? वहीं दूसरे ने लिखा-क्या ये रियल है या इसे फैन ने एडिट किया है.

टीकू वेड्स शेरू की बात करें तो फिल्म दो ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो मनोरंजन इंडस्ट्री में कुछ बड़ा करना चाहते हैं. फिल्म में नवाज ने शेरू और अवनीत ने टीकू का किरदार निभाया है. ये फिल्म 23 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: Rasha Thadani Video: रवीना टंडन की बेटी का सिंगिग वीडियो वायरल, फैंस बोले- ‘आपकी आवाज थैरेपी की तरह है’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button