Budaun News: जिला महिला अस्पताल पहुंची कायाकल्प टीम, देखी व्यवस्थाएं
टीम के सदस्यों को अस्पताल में भी सुविधाएं बेहतर
संवाद न्यूज एसेंसी
बदायूं। जिला महिला अस्पताल का सोमवार को प्रदेश से आई कायाकल्प की दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम की रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल को अंक दिए जाएंगे। हालांकि टीम को सभी सुविधाएं बेहतर मिली।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम सोमवार को जिला महिला अस्पताल पहुंची। टीम में बरेली के जिला महिला अस्पताल की वानी सिंह कुशवाहा व शाहजहांपुर के डॉ. तौकीर नवी शामिल थे। टीम के सदस्यों ने जिला महिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड से लेकर ऑपरेशन थियेटर, एसएनसीयू, पीएनसी समेत साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया।
टीम ने अल्ट्रासाउंड कक्ष, पैथोलॉजी समेत सभी वार्डों का भी निरीक्षण किया। कायाकल्प अवार्ड योजना से संबंधित अभिलेख भी देखे।सीएमएस डॉ. इंदुकांत वर्मा ने बताया कि कायाकल्प की टीम निरीक्षण के लिए आयी थी। उनको सभी चीजें बेहतर मिली। इस मौके पर क्वालिटी मैनेजर अरविंद वर्मा, लैब इंचार्ज विनोद कुमार माथुर, साइट इंचार्ज मनु चौहान ,सुपरवाइजर उत्कर्ष प्रताप सिंह, सर्वेंद्र यादव, राकेश सैनी आदि स्टाफ मौजूद रहा।