बदायूं

Budaun News: गांवों में लगातार घट रहा पानी, कटान से भी राहत

Connect News 24

Continuous reduction of water in villages, relief from erosion

ग्राम बछौरा में कम हो रहा बाढ़ का पानी। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। गंगा नदी का जलस्तर कुछ दिनों से बहुत घट गया है। ऐसे में खागी नगला, परशुराम नगला, वीर सहाय नगला आदि मेें गांवों से पानी कम होकर खेतों तक ही सीमित रह गया है। हालांकि पानी तेजी से कम होने से वजह से कटान ज्यादा नहीं हो रहा है। इससे प्रशासन को काफी राहत नजर आ रही है।

पहाड़ाें पर होनी वाली बारिश थम जाने का असर मैदानी क्षेत्र में दिखाई देने लगा है। अब गंगा का जलस्तर बहुत तेजी से कम हो रहा है। तेजी से पानी कम होने की वजह से गंगा अब उतना कटान नहीं कर पा रही है। इसका अंदाजा ग्रामीण और अधिकारी लगा रहे थे। ग्रामीणों की अनुसार अगर पानी धीरे-धीरे कम होता तो वह कटान बहुत ज्यादा होता, पर अब ऐसा नहीं है।

हालांकि गंगा अभी भी कटान कर रही है। उसहैत के गांव जटा, प्रेमी नगला, जसवंत नगला, कदम नगला, रैपुरा, ठाकुरी नगला, बेहटी आदि में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है, हालांकि जिस तेजी से पानी कम हो रहा है, उससे उन्हें काफी राहत है। यहीं हाल सहसवान के गांव खागी नगला, परशुराम नगला, वीर सहाय नगला आदि गांव के भी है। हालांकि लोग अभी भी तटबंध पर आशियाने बनाकर रहने पर मजबूर है।

चार दिन में .36 मीटर हुआ पानी कम

बैराजों से छोड़ा जाने वाला पानी कम होने पर गंगा का जलस्तर एक दम घट गया है। जहां पर शनिवार को गंगा का जलस्तर 162.82 मीटर दर्ज किया था। वहीं मंगलवार को वह घटकर 162.46 मीटर दर्ज तक पहुंच गया है। चार दिन में .36 मीटर पानी कम हुआ है। बाढ़ खंड विभाग के अनुसार 12 जुलाई को गंगा का जलस्तर इतना कम हुआ है।

21268 पशुओं के किया गया टीकाकरण

बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जाकर पशुपालन विभाग की टीम पशुओं के लगातार टीका लगा रही है। मंगलवार को बदायूं, सहसवान और दातागंज तहसील क्षेत्र में जाकर टीमों ने 21368 पशुओं के टीकाकरण किया। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 115 लोगों का इलाज किया।

ग्राम बछौरा में कम हो रहा बाढ़ का पानी। संवाद

ग्राम बछौरा में कम हो रहा बाढ़ का पानी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button