बदायूं

Budaun News: संग्रामपुर के प्रधान के घर में घुसकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

प्रधान का आरोप- पुरानी रंजिश में किया गया हमला

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। संग्रामपुर के प्रधान के घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की। प्रधान का कहना है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के तहत उनके परिवार पर हमला बोला। इस संबंध में उन्होंने तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

ग्राम संग्रामपुर के प्रधान अहसान नबी का कहना है कि उनका बेटा शारिक नबी चेन्नई में मजदूरों की ठेकेदारी करता है। वह 27 सितंबर को दोपहर घर आया था। रात करीब नौ बजे उनके परिवार वाले घर में बैठे थे। इसी दौरान आरोपी इरम, शाकिब, आदिल और कुछ अज्ञात लोग उनके घर में असलहे लेकर घुस आए।

उन्होंने आते ही परिवार वालों पर हमला कर दिया। गालीगलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह उन्हें बचाया। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

प्रधान का कहना है कि दो-तीन माह पहले शाकिब और आदिल ने अपनी फेसबुक आईडी पर उनके खिलाफ गालियां लिखीं थी। इस संबंध में उन्होंने दबतोरी चौकी इंचार्ज से आरोपियों के खिलाफ शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस ने तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button