Budaun News: मशहूर गायक कन्हैया मित्तल आज मचाएंगे धूम
बिसौली। जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। इस गाने के बाद चर्चित हुए कन्हैया मित्तल शनिवार को नगर के मदनलाल इंटर कॉलेज में भक्ति का रंग बिखेरेंगे। शाम सात बजे कॉलेज में श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा।
आयोजक श्री श्याम सेवादार परिवार ने बताया कि इस क्रम में शनिवार को सुबह 11 बजे नगर के मोहल्ला बुधबाजार स्थित ब्रज कृषि फ़ार्म से निशान भगवा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा नगर में दबटोरी रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर तक जाएगी। इस संकीर्तन में दिल्ली से आयुषी राज भी लोगों को भक्ति के रंग से सराबोर करेंगी। इस भक्ति यात्रा के दौरान छप्पन भोग से प्रभु का भोग लगेगा। इत्र की वर्षा होगी और भक्तगण फूलों की होली भी खेलेंगे।
इसको लेकर पिछले तीन दिनों से मदनलाल इंटर कॉलेज में तैयारी चल रही है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है। संवाद