बदायूं

Budaun News: मस्जिद से तेज आवाज में दी जा रही थी अजान, मौलवी पर रिपोर्ट

Connect News 24

पुलिस ने लाउडस्पीकर भी उतरवाया

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। शहर में एक मस्जिद से तेज आवाज में अजान दी जा रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां लगा लाउडस्पीकर उतरवा लिया और तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर मौलवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मौलवी को गिरफ्तार भी किया गया लेकिन बाद में नोटिस तामील करवाकर छोड़ दिया गया।

शहर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल राजकमल सिंह, सिपाही हिमांशु सागर के साथ चीता मोबाइल पर गश्त कर रहे थे। जैसे ही वह छह सड़का पहुंचे कि उन्हें जोगीपुरा में मुजावरान मस्जिद से लाउडस्पीकर पर अजान की तेज आवाज सुनाई दी। अंदर से एक व्यक्ति को बुलाकर पूछा गया तो उसने अपना नाम वैदो टोला निवासी मोहम्मद असलम हुसैन बताया।

इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह के मुताबिक लाउडस्पीकर पर नियम के अनुसार ज्यादा ध्वनि आ रही थी। इससे लाउडस्पीकर उतरवाया गया, साथ ही मौलवी असलम को गिरफ्तार किया गया। मौलवी को कोतवाली ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ सिपाही ने एफआईआर दर्ज करवा दी। बाद में मौलवी को नोटिस तामील कर छोड़ दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button