बदायूं

Budaun News: दहेज उत्पीड़न में बुलंदशहर के सैनिक समेत चार पर रिपोर्ट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Wed, 13 Sep 2023 12:49 AM IST

उझानी (बदायूं)। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता का पीटकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की तो पुलिस ने सेना में तैनात पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कस्बे के गंजशहीदा मोहल्ला निवासी अरविंद कुमार की बेटी प्रियंका की शादी 12 मई, 2022 को बुलंदशहर जिले में आहार थाना क्षेत्र के गांव खनौदा निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थी। शादी में दहेज दिया गया। आरोप है कि कुछ दिनों बाद पति समेत परिवार के लोग उससे पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। प्रियंका को यह कहकर मायके भेज दिया गया कि कार और रुपये लाने के बाद ही ससुराल लौट कर आए।

रिश्तेदारों के जरिये पति समेत ससुरालियों पर दबाव बना तो प्रियंका को मायके पक्ष के लोग बुला ले गए। तब प्रियंका ने एक बच्चे को जन्म दिया। फिर भी उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। आरोप है कि ससुर ने उससे अभद्र व्यवहार किया। उसे दो सितंबर को पीटकर निकाल दिया गया। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह एसएसपी के पास पहुंची। एसएसपी के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट में मनोज के अलावा ससुर ब्रजराज सिंह, बॉबी देवी और ननद प्रीती नामजद हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button