Pilibhit News: अंतिम दिन 107035 छात्रों ने दी निपुण मूल्यांकन परीक्षा

स्कूल में परीक्षा कोे लेकर छात्रो से जानकारी करते बीएसए । स्त्रोत – शिक्षक
पीलीभीत। निपुण मूल्यांकन परीक्षा के अंतिम दिन भी छात्रों में उत्साह देखा गया। अंतिम दिन 107035 छात्रों ने परीक्षा दी। 12,465 छात्र परीक्षा देने स्कूलों में नहीं पहुंच सके।
बीएसए ने बिलसंडा, बीसलपुर, बरखेड़ा ब्लॉक के 14 से अधिक स्कूलों में परीक्षा का जायजा लिया। लिया। समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक राकेश पटेल ने पूरनपुर ब्लाॅक के अमरैया कलां, प्राइमरी स्कूल खाता, प्राइमरी स्कूल महादिया का निरीक्षण किया। अधिकांश विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थित ठीक मिली। बीएसए ने बताया अंतिम दिन पंजीकृत 119500 छात्रों में से 107035 ने परीक्षा दी। 12,465 छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे। कुल 89 फीसदी छात्र परीक्षा में शामिल रहे।
सोमवार को पूरनपुर क्षेत्र के गांव कजरी स्कूल के शिक्षक ने बारिश होने पर छात्रों को अपनी कार से स्कूल पहुंचाकर परीक्षा दिलाई थी। मंगलवार को कंपोजिट स्कूल खिरकिया बरगदिया के शिक्षक वीरसिंह ने बच्चों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्कूल बुलवाया। बाढ़ से घिरे राहुलनगर के बच्चों को परीक्षा दिलाने के लिए शिक्षक वीर सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंचे तो बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए।
बीसलपुर। मंगलवार को कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की निपुण मूल्यांकन परीक्षा हुई। सभी विद्यालयों में पर्यवेक्षक पूरे समय मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय गोवल पतीपुरा के प्रधानाध्यापक विनोद सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय में 174 के विपरीत 168 बच्चों ने परीक्षा दी। इन अधिकारियों ने कुछ विद्यालयों में कुछ अव्यवस्थाएं पाईं और उन्हें दूर कराया।

स्कूल में परीक्षा कोे लेकर छात्रो से जानकारी करते बीएसए । स्त्रोत – शिक्षक

स्कूल में परीक्षा कोे लेकर छात्रो से जानकारी करते बीएसए । स्त्रोत – शिक्षक