बदायूं

Budaun News: शाहजहांपुर से अगवा युवती कराई मुक्त, चार पर रिपोर्ट

Connect News 24

बदायूं। एक माह पहले शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र से अगवा करके लाई गई युवती को उसावां थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुक्त करा लिया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

युवती का कहना है कि उसावां थाना क्षेत्र के गांव रावतपुर का कल्यान उर्फ कल्प सिंह, सोहन सिंह, नाहर सिंह और जहार सिंह एक माह पहले उसे रात में घर से अगवा कर ले आए थे। उसकी मर्जी के बिना सोहन सिंह ने जबरन शादी कर ली। इसके बाद उसे बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। शुक्रवार शाम किसी तरह युवती ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को बंधन मुक्त कराया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। पुलिस ने देर रात सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button