शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वैदिक यज्ञ के साथ 127वां वार्षिकोत्सव शुरू

Connect News 24

127th anniversary festival begins with Vedic Yagya

आर्य महिला डिग्री कॉलेज व आर्य महिला ​इंटर कॉलेज के संयुक्त प्रांगण में वैदिक यज्ञ करते साधक। स

शाहजहांपुर। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं वर्षगांठ पर आर्य समाज एवं आर्य स्त्री समाज कटिया टोला की ओर से 127वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को शुरू हो गया। तीन दिवसीय आयोजन के तहत आर्य महिला डिग्री कॉलेज व आर्य महिला इंटर कॉलेज के संयुक्त प्रांगण में वैदिक यज्ञ हुआ। साधकों ने आहुतियां देकर विश्व शांति की कामना की।

वैदिक नेतृत्व विद्वान विजय देव महाराज और आचार्य शैलेष का रहा। उन्होंने बताया कि मानव जीवन के उद्धार के लिए वेदों के मंत्र उपयोगी हैं। इसके साथ ही प्रतिदिन प्राणायाम, ध्यान एवं योग भी जरूरी है। गायत्री मंत्रों के जाप से हमारा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य बना रहता है। आर्य समाज के प्रधान राजेंद्र मिश्रा एवं आर्य स्त्री समाज की प्रधान रामा सिंह ने वैदिक ध्वजारोहण किया। इस मौके पर वरिष्ठ उप प्रधान गायत्री दीक्षित, कमलेश गुप्ता, चंद्रकांता सिंह, रीता जौहरी, सत्यभामा सिंह, हरी प्रसाद पांडेय, राजेश शुक्ला, सत्यप्रकाश तिवारी, ज्ञानेश चंद्र मिश्रा, रामनरेश वाजपेयी, डाॅ. अमितेश अमित, डाॅ. सुनीता जैसल, संजय अवस्थी, अनिल कुमार त्रिवेदी, श्रीनिवास मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button