शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मम्मी-पापा भूल न जाना पोलियो की दवा पिलाना

Connect News 24

Mom and Dad, don't forget to give polio medicine.

पल्स पोलियो रैली में शामिल स्कॉउट गाइड के बच्चे। संवाद

शाहजहांपुर। दस दिसंबर से आयोजित पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने पर जोर दिया गया। रैली में विद्यार्थी ”मम्मी-पापा भूल न जाना पोलियो की दवा पिलाना” आदि जागरूकता भरे नारे लगाते हुए चल रहे थे।

सुबह नौ बजे डीएम ने कलक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सीवर लाइन की खोदाई के चलते इस बार रैली का मार्ग बदलकर कलक्ट्रेट से नगर निगम कार्यालय तक किया गया था। रैली में सबसे आगे कंपोजिट स्कूल अटसलिया के स्काउट-गाइड के बच्चे चल रहे थे। उनके पीछे नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन गर्ल्स कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, इस्लामिया कॉलेज, सरदार पटेल हिंदू कॉलेज, जीआईसी, एजेड खान कॉलेज, फ्लोरेंस नाइटएंगिल कॉलेज, मंगल भारती कॉलेज आदि के छात्र-छात्राओं और आशा, आंगनबाड़ी ने प्रतिभाग किया।

रैली कलक्ट्रेट परिसर से खिरनी बाग, कचहरी चौराहा, टाउन हॉल होते हुए नगर निगम कार्यालय के पास समाप्त हुई। डीएम ने लोगों से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलवाने की अपील की। सीएमओ डॉ.आरके गौतम, एडीएम राशिद अली खान, एसीएमओ डॉ. एसपी गंगवार, यूनिसेफ से हुदा जेहरा, एसएमओ डॉ. आकांक्षा यादव, डीएचइआईओ वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

1975 बूथों पर पिलाई जाएगी दवा

जिले में 1975 बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि 5,51,455 मकानों तक टीमें जाएंगीं। 5,07,440 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। 10 दिसंबर को बूथ दिवस के बाद घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने के लिए 999 टीमों का गठन किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि 48 मोबाइल टीम और 126 ट्रांजिट टीमों का गठन किया गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.अखिलेश सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.आकांक्षा यादव आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button