शाहजहाँपुर

मोदी सरकार की योजनाओं ने बदली गरीबों के जीवन की दिशा : जेपीएस राठौर

Connect News 24

जलालाबाद। गांव ठिगरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित सभा में मुख्य अतिथि तथा सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। आज सरकार द्वारा भेजी जाने वाली पूरी रकम लाभार्थी के खाते में सीधे आती है। किसान सम्मान, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान, सौभाग्य जैसी तमाम योजनाएं संचालित करके मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन की दिशा बदल दी है। जनधन खातों में आज गरीब का ढाई लाख करोड़ से ज्यादा बैंकों में जमा हुआ है। इस दौरान विधायक हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्र, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, ब्लाॅक प्रमुख के पति अमित सिंह, ब्लाॅक प्रमुख खुटार नमित दीक्षित, विनय शर्मा, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, गोपाल द्विवेदी, प्रदीप मिश्रा,ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह एसडीएम रविन्द्र सिंह, बीडीओ प्रहलाद सिंह, बीईओ सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल गुप्ता ने किया। इसी तरह कांट ब्लॉक के मोहनपुर ममरेजपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button