बदायूं

Budaun News: रोहान में राजस्व टीम ने ध्वस्त कराई अवैध दुकानें

Connect News 24

Revenue team demolished illegal shops in Rohan

रोहान में अवैध रुप से बनी दुकानों को ध्वस्त करती जेसीबी। संवाद

– तहसीलदार कोर्ट ने दिया था बेदखली का आदेश, तब हुई कार्रवाई

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रोहान में कई वर्ष पहले खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गई तीन दुकानों को शनिवार को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने ध्वस्त कराया।

एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि गांव रोहान में खलिहान के गाटा संख्या 89 की 0.5 हेक्टेयर भूमि पर गांव के रामवीर पुत्र रामसिंह ने 15 वर्ष पहले अवैध कब्जा कर तीन दुकानों का निर्माण कराया था। इसके बाद क्षेत्र के लेखपाल ने 122बी की कार्रवाई कर दी। मामला तहसीलदार कोर्ट में काफी समय से विचाराधीन था। पिछले दिनों तहसीलदार ने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ बेदखली का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद भी कब्जेदारों ने उक्त भूमि से अपना कब्जा नहीं हटाया।

थाना समाधान दिवस से पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम भेजकर तीनों दुकानों को ध्वस्त कराया गया। बाद में उक्त भूमि को ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर दिया गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक हरपाल सिंह, श्याम कुमार, लेखपाल लवी भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button