Budaun News: रात-दिन बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें

बिल्सी में बरसात के बाद साहबगंज की सड़क बनी तालाब। संवाद
बदायूं। मंगलवार रात को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार को दिनभर और फिर रात में भी जारी रहा। इसकी वजह से शहर और देहात के इलाकों में पानी भर गया। लोगों को अपने प्रतिष्ठान और कार्यालय जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि कई दिनों से पड़ रही उमसभरी गर्मी से काफी राहत मिली है।
लोग कई दिनों से बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे। मंगलवार शाम को मौसम ने करवट ली और रात करीब आठ बजे हल्की ठंडी हवा चलाना शुरू हुई। देर रात से बारिश हो शुरू हो गई। रातभर पानी गिरता रहा। सुबह लोग उठे तो ठंडा मौसम देखकर आनंदित हो गए, लेकिन बुधवार दोपहर तक बारिश नहीं थमी तो लोग परेशान हो उठे। दफ्तर जाने वाले लोग भीगगर पहुंचे या फिर गए ही नहीं।
दोपहर बाद कुछ देर के लिए पानी गिरने से रुका, लेकिन शाम से फिर से कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश होने लगी। लगातार पानी गिरने से शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। नेकपुर, छह सड़का, एसके कॉलेज के पीछे स्थित घरों में पानी भर गया था। वहीं, शहर की अधिकांश प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गई। इसकी वजह से लोगों को अपने प्रतिष्ठानों और कार्यालयों को जाने में काफी परेशानी हुई।
दिनभर सड़कों पर भरा रहा पानी
शहर के छह सड़का, जोगीपुरा, सकरी क्लीनिक रोड, नेकपुर, टिकटगंज, पुराना बाजार, आर्य समाज गली, शिवपुरम आदि की सड़कों पर दिनभर जलभराव रहा। इससे लोगाें को आने जाने में परेशानी हुई।
स्कूलों में घटी बच्चों की संख्या
मंगलवार रात से लगातार बारिश होने का असर स्कूल, कॉलेजों में भी देखने के लिए मिला। बारिश की वजह से अधिकांश बच्चें स्कूल नहीं गए। वहीं, प्राइवेट कॉलेजाें की ओर से बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप में होमवर्क भेज दिया। इससे दिन में बच्चे घर पर ही बैठकर पढ़ाई करते नजर आए।
वर्जन
सुबह कुछ घरों में पानी भरने की शिकायत मिली। वहां पर नाला साफ करा दिया था। टीम लगातार नाला सफाई में लगी है। इसका असर यह है कि अब पहले की अपेक्षा कम समय तक पानी सड़कों पर भरता है। अगली साल इस समस्या का भी निस्तारण करा दिया जाएगा। जहां पर अतिक्रमण हटाना हो, वह हटेगा। जहां पर नाले की जरूरत है, वहां पर नाला निर्माण कराया जाएगा। -फात्मा रजा, पालिकाध्यक्ष
(फोटो-10,11)
गर्मी से मिली राहत, कई घरों में घुसा पानी
बिल्सी। मंगलवार की रात से शुरू हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन कई लोगों के लिए यह बारिश आफत बन गई है। नगर के कई घर और दुकानों में बारिश का पानी भर गया। इससे उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुकानों में रखा सामान भी बारिश में भीगने से खराब हो रहा है। बिजलीघर रोड, पालिका बाजार, साहबगंज, हनुमानगढ़ी कॉलोनी में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। मुख्य बाजार एवं बिजलीघर रोड पर कई दुकान और घरों में भी पानी घुस गया। अंबियापुर ब्लाक के पास बनी नई कॉलोनी पूरी तरह पानी में डूब गई। संवाद
जलभराव से होकर निकाली गई वृद्ध की अर्थी
बिल्सी। बुधवार को हुई बारिश के दौरान वृद्ध महीपाल की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। उनके शव का अंतिम संस्कार बुधवार को किया। ऐसे में लोगों को उनके शव को पानी से होकर ही निकालना पड़ा। इससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। संवाद

बिल्सी में बरसात के बाद साहबगंज की सड़क बनी तालाब। संवाद

बिल्सी में बरसात के बाद साहबगंज की सड़क बनी तालाब। संवाद

बिल्सी में बरसात के बाद साहबगंज की सड़क बनी तालाब। संवाद