बदायूं

Budaun News: बरातियों से भरी बस से रोडवेज बस टकराई, बाल-बाल बचे सवार

Connect News 24

बदायूं। बदायूं-मेरठ हाईवे पर बृहस्पतिवार रात बरातियों से भरी बस से एक रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में सभी बराती बाल-बाल बच गए।

बदायूं-मेरठ हाईवे पर मुजरिया थाना क्षेत्र में बरातियों की एक बस सड़क किनारे खड़ी थी। उसमें कुछ कमी आ गई थी, ऐसे में बराती बस से उतर कर इधर-उधर खड़े थे।

इसी दौरान सहसवान की ओर से तेज रफ्तार में आई रोडवेज बस पीछे से टकरा गई। गनीमत रही कि इसमें कोई बराती घायल नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में ले लिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button