बदायूं

Budaun News: कच्चे मकान की छत गिरी,मलबे में दबा सामान

Connect News 24

The roof of a kutcha house collapsed, goods buried under the debris.

बिल्सी में बरसात के बाद गिरी मकान की छत। संवाद

बिल्सी। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद अब लोगों के कच्चे मकान गिरना शुरू हो गए है। सोमवार की सुबह नगर के मोहल्ला संख्या दो अंसारी कॉलोनी में एक कच्चे मकान की छत गिर गई। जिसके नीचे रखा घर का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। साथ ही परिवार के लोग भी बाल-बाल बच गए।

जानकारी के मुताबिक कॉलोनी निवासी विमलेश पत्नी सबलू ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे लगातार हो रही बारिश के कारण उनके मकान की छत गिर गई। जिससे घर में रखे गेहूं के तीन कट्टे, चारपाई एवं घरेलू सामान दब गया। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button