बदायूं

Budaun News: तीन हजार की इनामी कुश्ती सत्यवीर ने जीती

Connect News 24

Satyaveer won the wrestling prize worth three thousand rupees.

गुल​ड़िया में दंगल में जोर-आजमाइश करते पहलवान। संवाद

बराबर पर छूटे दो मुकाबले, बंटी इनामी राशि

संवाद न्यूज एजेंसी

गुलड़िया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गुलड़िया में अर्जुन तालाब की निकट विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दो दर्जन से अधिक कुश्ती मुकाबले कराए गए। इसमें सहारनपुर, मथुरा, बरेली समेत कई जिलों से पहलवान आए। इसमें कई मुकाबले बराबर पर छूटे।

बृहस्पतिवार को तीन हजार रुपये की हुई इनामी कुश्ती में मनकापुर कौर के पहलवान सत्यवीर की गूरा नवीगंज के पहलवान मोहित से कुश्ती हुई। इसमें मनकापुर के पहलवान सत्यवीर ने जीत हासिल की और इनाम की धनराशि उठाई। दूसरी इनामी कुश्ती मथुरा के पहलवान विश्वजीत और सहारनपुर के पहलवान जैवेश के बीच हुई जो बराबर पर छूटी। ऐसे में इनाम की धनराशि संजीव कुमार सिंह ने दोनों पहलवानों को बराबर-बराबर बांट दी।

तीसरी 7100 की इनामी कुश्ती मुरैना के जुगनू पहलवान और बरेली के इरफान के बीच संपन्न हुई। बराबर पर छूटने पर दोनों पहलवानों को इनाम की धनराशि बराबर-बराबर बांट दी गई। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमिश्नर तरुण कुमार सिंह रहे, जबकि रेफरी का कार्य वजीरगंज के बिट्टन सिंह पहलवान ने किया। दंगल संयोजक सर्वेश सिंह पहलवान व नितेश कुमार ने पहलवानों को सम्मान पुरस्कृत किया। संचालन मास्टर प्रेमपाल सिंह ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button