बदायूं

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे महंत की मौत

Connect News 24

Scorched Mahant's death in suspicious circumstances

मृतक लक्कड़ बाबा का फाइल फोटो।

सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के सरसोता मंदिर के महंत की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलसकर मौत हो गई।

नगर के तीर्थ स्थल सरसोता की कई वर्षों से देखरेख कर रहे महंत लक्कड़ गिरि उर्फ लक्कड़ बाबा 15 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गए थे। उनका सहसवान सीएचसी पर इलाज चल रहा था। बुधवार को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

बृहस्पतिवार को सहसवान पुलिस और तहसील प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। तहसीलदार शर्मनानंद ने बताया कि महंत और उनका चेला चिलम पी रहे थे। इसके बाद वह आपस में झगड़ने लगे। महंत पास में ही हवन कुंड में गिर गए, जिसमें वह झुलस गए थे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button