बदायूं

Budaun News: एसडीएम की जांच रिपोर्ट अपलोड, जल्द बनेंगे परीक्षा केंद्र

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Tue, 24 Oct 2023 12:56 AM IST

बदायूं। बोर्ड कार्यालय के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों के लिए सभी तहसीलों के प्रस्तावित कॉलेजों की एसडीएम स्तर की टीम से जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद में अब उनको बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जल्द ही बोर्ड कार्यालय से जिले में बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। परिषद की ओर से पहले स्कूलों से डाटा मांगा गया था। इसके बाद एसडीएम स्तर की टीम से जांच कराई गई। वहां से जांच रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को दी गई। जिसके बाद विभाग ने उस डाटा को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। अब बोर्ड कार्यालय इस आख्या के आधार पर अपने स्तर से प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करेगा। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि सूची जारी होने के बाद आपत्तियां मांगी जाएगी, जिनका निस्तारण करने के बाद आख्या कार्यालय भेजी जाएगी। इसके बाद में फाइनल केंद्र बन सकेंगे। हालांकि बोर्ड परीक्षा को लेकर अभिलेखीय काम चल रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button