पीलीभीत

Pilibhit News: फाइनेंस कंपनी संचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया

Connect News 24

Police detained finance company operator

बीसलपुर कोतवाली में तहरीर लेका पहुंचे ठगी के ​शिकार लोग । संवाद

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया सितारगंज के ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर फाइनेंस कंपनी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गांव नवदिया सितारगंज के लोगों ने सोमवार को पुलिस को अलग अलग तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि मोहल्ला पटेलनगर के एक जालसाज ने फाइनेंस कंपनी खोलकर अधिक ब्याज देने का लालच देकर धनराशि जमा करा ली। इसके बाद वह कंपनी बंद कर गायब हो गया। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया।

तहरीर देने वालों में मोहम्मद उमर, नगमा, नसरुद्दीन, हुसैन, सायरा, सजमा, आमिर, नाजरीन, फरीन बेगम, मुस्तकीम, सायमा, महावरी बेगम, मोहम्मद आरिफ, मोनी, सलमान आदि शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अभी इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button