बदायूं

Budaun News: बनकोटा प्रधान को सात दिन का नोटिस, जवाब न आने पर सीज होंगे अधिकार

Connect News 24

बदायूं। बनकोटा गोशाला को लेकर ग्राम प्रधान के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल ग्राम प्रधान प्रमिला देवी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। प्रधान को सात दिन का समय दिया गया है। अगर इस दौरान जवाब नहीं आया तो प्रधान के अधिकार सीज कर दिए जाएंगे।

वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र की बनकोटा गोशाला में दो गायों की भूख-प्यास से मौत हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम मनोज कुमार ने जिला पशु चिकित्सा अधिकारी और एसडीएम बिसौली से जांच कराई। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया।

पशु चिकित्सक जितेंद्र कुमार को विशेष प्रतिकूल प्रवष्टि दे दी गई। गोशाला में तैनात केयर टेकर रामबाबू, मुलायम सिंह, जमील और आशा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि यह केयर टेकर संरक्षित पशुओं को समय पर चारा-पानी नहीं दे पा रहे थे। इससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। वहीं पशु चिकित्सक भी इनका ध्यान नहीं रख पा रहे थे। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रमिला देवी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। उन्हें जवाब देने को सात दिन का समय दिया गया है। अगर सात दिन तक जवाब नहीं आता है या संतोषजनक नहीं आता है तो प्रधान के अधिकार सीज कर दिए जाएंगे।

ग्राम प्रधान को अभी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। उसे जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। जवाब आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। बाकी अन्य लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है।

– श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button