Budaun News: बेहोश कर युवक का लिंग बदलवाया, किन्नर पर रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:44 AM IST
बिल्सी। जागरण पार्टी में काम करने वाले युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर न सिर्फ बेहोश किया, बल्कि उसका लिंग भी बदलवा दिया। इस मामले में पीड़ित युवक ने आरोपी किन्नर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि पिछले दिनों उझानी के युवक को एक किन्नर ने धोखे से अपने पास बुलाया और कहा कि आप हमारी टोली में शामिल हो जाओ, इसके लिए पैसे भी मिलेंगे। इन्कार करने पर उसने खाने में नशीला पदार्थ देकर उसे बेहोश कर दिया और उसका लिंग परिवर्तित करा दिया। पीड़ित ने बताया कि कुछ वक्त बाद जब उसे होश आया तो उसने खुद को जंगल में पाया। वहा से कुछ लोगों ने उसे घर पहुंचाया। पीड़ित युवक की ओर से पुलिस ने किन्नर पिंकी उर्फ सागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद