पीलीभीत

Pilibhit News: रेत भरे छह ट्रकों से वसूला 2.84 लाख का जुर्माना

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 13 Sep 2023 11:41 PM IST

Fine of Rs 2.84 lakh recovered from six trucks filled with sand

सितारगंज रोड पर चालान करते खनन अ​धिकारी । स्त्रोत – खनन विभाग

पीलीभीत। सितारगंज से रेता और गिट्टी ला रहे ट्रकों की बुधवार सुबह खनन अधिकारी ने अमरिया रोड पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान छह ट्रकों को रोका गया। सभी से जब अनुमति प्रपत्र मांगे गए तो चालक नहीं दिखा सके। इस पर सभी ट्रकों का चालान कर दिया गया। खनन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया ट्रकों से 2.84 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा बरेली रोड पर भी चेकिंग की गई। चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button