Pilibhit News: वर्क बीजा के बजाय एजेंट ने थमा दिया टूरिस्ट बीजा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:49 PM IST
गजरौला। दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक को टूरिस्ट बीजा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली गई। युवक ने एसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
कस्बा के खेमकरन ने एसपी अतुल कुमार शर्मा को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी मुलाकात थाना न्यूरिया क्षेत्र एक युवक से कराई थी। एक जनवरी को युवक घर आया और विदेश भेजने के नाम पर बीजा बनवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये ले गया। इसके बाद उसे बीजा बनवाकर दे दिया।
युवक ने धोखाधड़ी कर उसका वर्क बीजा बनवाने के बजाय टूरिस्ट बीजा बनवा दिया। इससे वह विदेश जाकर परेशान होता रहा। फोन पर संपर्क कर युवक टालमटोल कर उसे वर्क बीजा का आश्वासन देता रहा लेकिन उसका बीजा नहीं दिया। इसके बाद वह वापस चला आया। युवक ने मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार से कर कार्रवाई की मांग की है।