Budaun News: बैडमिंटन सिंगल फाइनल में शनाया रिछारिया ने दिव्या को हराया

स्पोट्स स्टेडियम में महिला वर्ग में बैडमिंटन में भाग लेती खिलाड़ी।स्रोत-स्पोट्स स्टेडियम
बदायूं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 16 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
अंडर-13 सिंगल फाइनल में शनाया रिछारिया ने दिव्या को 21-11, 21-17 से हराया। तृतीय स्थान पर नंदिनी रहीं। अंडर-13 युगल के फाइनल में शनाया-दिव्या की जोड़ी ने नंदिनी-अलका की जोड़ी को 21-15, 21-10 से शिकस्त दी। तृतीय स्थान पर परी-नव्या शाक्य की जोड़ी रही। अंडर-19 एकल के फाइनल में रिंकी ने हुदा खान को 21-10, 21- 16 से परास्त किया। तृतीय स्थान पर जोया अंसारी रहीं। अंडर-19 युगल के फाइनल में रिंकी-शनाया की जोड़ी ने हुदा खान-जोया अंसारी की जोड़ी को 21-15, 21-17 से हराया। तृतीय स्थान पर दिव्या-नंदिनी की जोड़ी रही।