रामपुर
पड़ोसी की करतूत: बच्चे को गन्ने के खेत में ले गया..फिर की गंदी हरकत, वह चीखा तो पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला

बच्चे की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद
विस्तार
ननिहाल में आए सात वर्षीय बच्चे का चार दिन पूर्व नाना के पड़ोसी शिवा ने अपहरण कर लिया था। आरोपी ने गन्ने के खेत में बच्चे से दुष्कर्म कर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। शव को गन्ने की पत्तियों में छिपाकर ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकार रवि खोखर ने भी घटनास्थल पर पहुंचे।