Budaun News: तैयार हुए शिवालय… आज जलाभिषेक करेंगे शिवभक्त

बिरूआवाड़ी मंदिर में की गई तैयारियां।
पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मंदिर के पुजारियों ने भी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सावन के पहले सोमवार को लेकर जिलेभर के शिवालयों को सजाकर तैयार कर लिया गया। यहां पर सुबह से ही शिवभक्त पहुंचेंगे और जलाभिषेक करेंगे।
सावन के पहले सोमवार के चलते शहर स्थित गौरी शंकर मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर, हर प्रसाद मंदिर में रविवार को सारा दिन साफ-सफाई की जाती रही। मंदिर के पुजारी व शिवभक्त मंदिर की धुलाई आदि करते नजर आए ताकि सोमवार को मंदिर पहुंचने पर कोई दिक्कत न आए।
–
मंदिर के बाहर तैनात रहेगी पुलिस
शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कर्मियों को लगाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था न फैले।
–
ऐसे करें पूजा….
पंडित गिरीश ने बताया कि श्रद्धालु व्रत शुरू करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर स्वच्छ कपड़े पहनें। पूजा स्थान की सफाई करें। आसपास कोई मंदिर है, तो वहां जाकर भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल व दूध अर्पित करें। भोलेनाथ के सामने आंख बंदकर शांति से बैठें और व्रत का संकल्प लें। भगवान शंकर के सामने तिल के तेल का दीया प्रज्ज्वलित करें और फल व फूल अर्पित करें। मंत्र उच्चारण करते हुए भगवान शंकर को सुपारी, पंचामृत, नारियल व बेल की पत्तियां चढ़ाएं।