मनोरंजन

शाहरुख खान की जवान का धमाकेदार प्रिव्यू रिलीज

Connect News 24

Jawan Prevue: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का प्रीव्यू सोमवार को रिलीज कर दिया गया है. यह किंग खान की ‘पठान’ के बाद साल की दूसरी फिल्म है. ‘पठान’ के सुपरहिट होने के बाद फैंस बेसब्री से ‘जवान’ का इंतजार कर रहे हैं. लोग फिल्म के टीजर और ट्रेलर का इंतजार कर रहे थए, लेकिन मेकर्स ने फैंस को प्रीव्यू का तोहफा दिया है.

शाहरुख खान की ‘जवान’ का प्रीव्यू रिलीज
शाहरुख खान की फिल्म जवान का प्रीव्यू एक्शन पैक्ड है. प्रीव्यू की शुरुआत शाहरुख खान की आवाज से होती है. जिसमें वे कहते हैं, ‘मैं कौन हूं कौन नहीं, पता नहीं, ना तो कोई इरादा हूं. पुण्य हूं या पाप हूं ये खुद से पूछना क्योंकि मैं भी आप हूं. रेडी. नाम तो सुना होगा.” 

प्रीव्यू में विजय सेतुपति, नयनतारा और दीपिका पादुकोण भी एक्शन सीक्वेंस करती नजर आ रही हैं. आपको बता दें कि दीपिका का फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस कर रही हैं. इसमें शाहरुख खान का अलग-अलग लुक भी देखने को मिल रहा है.

 

 

शनिवार को शाहरुख खान ने प्रीव्यू पर दिया था अपडेट

शाहरुख खान ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर कर बताया था कि फिल्म का प्रीव्यू 10 जुलाई को रिलीज होगा. शाहरुख ने अपने पोस्ट में लिखा था- मैं पुण्य हूं या पाप हूं?…मैं भी आप हूं… जवान इस साल 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 


शाहरुख के अलावा फिल्म के डायरेक्टर एटली ने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रीव्यू की अनाउंसमेंट की और लिखा- जवान प्रिव्यू का काउंटडाउन शुरू हो गया है.

 


 

फिल्म का ट्रेलर

जावन का ट्रेलर सिनेमाघरों में टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल: द रेकॉनिंग रे साथ दिखाया जाएगा.

मई में हुई थी फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट

आपको बता दें कि इस साल मई में फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की थी. इस अपडेट की अनाउंसमेंट एक मोशन पिक्चर से की गई थी. यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज की जाएगी. इसे गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है. 

 


2 जून को रिलीज होने वाली थी फिल्म

गौरतलब है कि यह फिल्म पहले इसी साल 2 जून को रिलीज होने वाली थी. हालांकि बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी.

ये भी पढ़ें:- 

Video: कपिल शर्मा के शो पर मच गई ‘गदर’ जब सकीना को साथ लाए तारा सिंह, इस खास वजह से ट्रक में बैठ कर आए Sunny Deol?


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button