पीलीभीत
Pilibhit News: नारी शक्ति ने लगवाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
पूरनपुर। नारी शक्ति क्लब की ओर से बंडा बस स्टैंड पर डॉ. प्रवीन गुप्ता के अस्पताल में निशुल्क शिविर लगवाया गया। शिविर में चिकित्सकों ने 70 मरीजों की जांच कर दवाई दी।
शिविर का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने कराया। शिविर में डॉ. प्रवीण गुप्ता, बरेली से आई महिला चिकित्सक दीपा अग्रवाल, डॉ. नुकुल जौहरी ने मरीजों का परीक्षण कर दवाई दी। डॉ. प्रवीण गुप्ता ने बताया कि शिविर में जांचे, दवाई निशुल्क दी गई। शिविर में नारी शक्ति क्लब की दीपा गुप्ता, सुधा गुप्ता, स्मिता गुप्ता, मोनिका होड़ा, नीता अग्रवाल, मोनिका गुप्ता, नीतू गुप्ता, प्रभा गुपता, सविता खंडेलवाल, संगीता, दीपिका, रीना, बृजेश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, बृजेंद्र गुप्ता आदि थे।