बदायूं
Budaun News: बीमार व्यक्ति की टेंपो में हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
बदायूं। बिनावर से दवा लेने आ रहे एक व्यक्ति की टेंपो में अचानक हालत बिगड़ गई। टेंपो चालक उसे अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बहोरपुरा निवासी मेवाराम (45) टीबी के मरीज थे। रविवार को वह दवा लेने शहर आ रहे थे। अस्पताल आने के लिए वह बिनावर से एक टेंपो में सवार हुए थे। खेड़ा नवादा आने के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। इससे टेंपो चालक ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उसकी मौत हो गई। संवाद