Budaun News: राखी बनाओ प्रतियोगिता में सिद्धि अग्रवाल प्रथम
बिसौली। श्रीराम कृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में श्री अग्रवंशी जागृति सभा के तत्वावधान में सावन महोत्सव धूमधाम मनाया गया। यहां राखी बनाओ प्रतियोगिता में सिद्धि अव्वल रहीं।
कार्यक्रम का प्रारंभ अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने किया। पारंपरिक खेल पोशांपा खेला गया। जिसमें मोनिका, शिखा, नेहा विजयी रहीं। पंचवटी का पुरस्कार लवली को मिला।
बेस्ट मटेरियल में बरखा प्रथम, मयूरी को द्वितीय रहीं तो राखी बनाओ में सिद्धि अग्रवाल प्रथम और माही गोयल द्वितीय, जूनियर डांस प्रतियोगिता में अक्षत प्रथम, शानवी अग्रवाल द्वितीय, सीनियर डांस प्रतियोगिता में काशवी अग्रवाल प्रथम, माही द्वितीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर मोनिका अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, रितिका अग्रवाल, राखी अग्रवाल, सीमा गोयल, रोजी अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। संवाद


