बदायूं

Budaun News: राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खेलेंगी बिल्सी की छह छात्राएं

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Thu, 21 Sep 2023 12:16 PM IST

Six Bilsi girl students will play in state level Kabaddi competition

छात्राओं को हरी झंडी देकर रवाना करते प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता। संवाद

बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज की छह छात्राएं शाहजहांपुर जिले में होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खेलेंगी। इसके लिए कॉलेज के प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता और प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने सभी को हरी झंड़ी देकर रवाना किया।

प्रधानाचार्य ने बताया कि कॉलेज के छात्र-छात्राएं हर वर्ष विभाग की ओर से संचालित होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है। इसका परिणाम है कि कॉलेज से छात्र-छात्राएं मंडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।

21 सितंबर से शाहजहांपुर में तीन दिनों के लिए राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए छात्राएं शिवानी, नंदनी, पल्लवी, निराली, दीक्षा और नीतू रवाना हो गई हैं। उनके साथ कॉलेज के कोच वरुण कुमार सिहं और अंतिमा सोलंकी गए हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button