बदायूं

Budaun News: घर के बाहर सोते दुकानदार की गला काटकर हत्या

Connect News 24

The shopkeeper sleeping outside the house was killed by slitting his throat

मृतक तेजेंद्र का फाइल फोटो।

बदायूं। बिल्सी कस्बे के मोहल्ला नंबर आठ में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे तेजेंद्र सागर (44) की फरसे के प्रहार से गला काटकर हत्या कर दी गई। उनके पास में ही पत्नी मिथलेश और चार वर्ष की बेटी निधि सो रही थी। लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह चार बजे घटना के बारे मेें पता चला। पुलिस ने बड़े बेटे अंशुल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है।

अंशुल के मुताबिक उनके पिता साप्ताहिक बाजारों व मेलों में कॉस्मेटिक और क्रॉकरी के सामान की दुकान लगाते थे। रविवार की रात वह घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहे थे। पास में दूसरी चारपाई पर उनकी मां मिथलेश और छोटी बहन निधि सो रही थी। रात में 2:30 से 3:00 बजे के बीच उनके पिता की सोते समय फरसे से गला काटकर हत्या कर दी गई।

सुबह चार बजे इसकी जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई। सभी आश्चर्य जता रहे थे कि आखिर तेजेंद्र की हत्या किसने और क्यों की। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस को घटनास्थल पर खून लगा फरसा मिला है। बाद में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह और सीओ चंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना करते हुए पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। परिवार वालों ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बिल्सी में तेजेंद्र और उनकी पत्नी रविवार रात अपने घर के सामने चारपाइयों पर सो रहे थे। रात किसी समय तेजेंद्र की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम छानबीन कर रही है, जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। – डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button