Budaun News: धीरे-धीरे सब्जियों के घटने लगे दाम

शहर मेंं दुकान से सब्जी लेता एक व्यक्ति
बारिश बंद होने के बाद में बढ़ने लगी आवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जुलाई में हुई बारिश से खेत खलियान में जलभराव हो गया, जिससे सब्जियों, फलों को भी काफी नुकसान पहुंचा। जिसकी वजह से सब्जियों, फलों के दाम एकाएक बढ़ गए। अब बारिश रुकने के बाद धीरे-धीरे सब्जियों की आवक फिर बढ़ने लगी है। साथ ही दामों में भी कमी आई हैं।
जिले में अधिकांश सब्जी फसल गंगा किनारे की जाती है। इस बार मानसून जून से ही सक्रिय हो गया था। जून के साथ जुलाई में भी जमकर बारिश हुई। जिले में करीब एक माह तक हुई बारिश की वजह से सब्जी फसल पूरी तरह से तबाह हो गई। ऐसे में स्थानीय स्तर पर मंडी में सब्जियाें की आवक कम हो गई।
साथ ही दूसरे जगहाें से आने वाली सब्जियां और फल भी मांग के अनुरूप नहीं आ पाए। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम के बदलाव के साथ ही बाजार में सब्जियों और फलों की आवक बढ़ गई है। जिसकी वजह से दाम गिरने लगे हैं। सब्जी विक्रेता सुभाष ने बताया कि दामों में काफी कमीं आई है।
सब्जियों के दाम अब और पहले
तोराई 50 60
गुईया 50 60
लोकी 30 60
भिंडी 30 40
कद्दू 30 20
बैंगन 30 50
बंद गोभी 40 60



