बदायूं

Budaun News: सफाईकर्मी के न आने से गांवों में बढ़ा संक्रामक रोग का खतरा

Connect News 24

The risk of infectious diseases increased in villages due to non-availability of scavengers

कसेर पनौटा गांव में फैली गंदगी।

ग्रामीणों ने बीडीओ को शिकायती पत्र भेजकर व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा

संवाद न्यूज एजेंसी

कुंवरगांव। वजीरगंज विकास खंड के तहत कसेर पनौटा गांव में सफाईकर्मी के न आने से गांव में गंदगी फैली हुई है। गांव में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से ग्रामीण परेशान हैं। नालियां चोक होने व कूड़े के ढेर की वजह से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बीडीओ को शिकायती पत्र भेजकर गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

गांव में सफाईकर्मी के न आने से गंदगी फैली हुई है। गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नालियां पटी पड़ी हैं। पानी का बहाव न होने से नालियां बजबजा रही है। दुर्गंध से ग्रामीणों का बुरा हाल है।

ग्रामीण ओमपाल मौर्य, रूप किशोर मौर्य, भिकारी, सतेंद्र कुमार, नेत्रपाल, दान सिंह, उमेश आदि ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है गांव पर तैनात महिला सफाईकर्मी कभी गांव में आयी ही नहीं उसके स्थान पर एक कुंवरगांव का व्यक्ति कभी-कभी झाड़ू लगाने आता है और फोटो खींच कर ले जाता है।

प्रधान त्रिवेणी देवी ने बताया गांव बड़ा है। सिर्फ एक सफाईकर्मी तैनात है। रोस्टर के अनुसार सफाई कराई जाती है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button