बदायूं

Budaun News: पंजाबी बरातघर में महिलाओं ने रोपे पौधे

Connect News 24

Women planted saplings in Punjabi Baratghar

उझानी में हरेला सप्ताह के तहत पंजाबी बारातघर में पौधारोपण करतीं  महिलाएं। संवाद

उझानी। हरेला सप्ताह के तहत शनिवार शाम पंजाबी बरातघर में उसहैत की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सैनरा वैश्य की मौजूदगी में महिलाओं ने पौधरोपण किया।

पौधरोपण से पहले गोष्ठी में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सैनरा वैश्य ने महिलाओं को हरेला का महत्व समझाया। कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए महिलाओं को भी आगे आना होगा। वह अपने घर के आसपास पौधे लगाकर रोजाना उनकी देखभाल करें।

कार्यक्रम में रिफ्यूजी सोसायटी की ओर से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष का स्वागत भी किया गया। महिलाओं ने परिसर में ही पौधे भी लगाए। इस मौके पर राजन मेंदीरत्ता, अनुराग धींगड़ा, किशनचंद्र शर्मा, रोहन शर्मा, सागर छाबड़ा, मुकेश छाबड़ा, ऊषा, मोनिका धींगड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button