Budaun News: फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र से बेच दी दूसरे की जमीन, जांच शुरू
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव जाटव नगला में फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर दूसरे की जमीन बेच देने के मामला सामने आया है। शिकायत पर एसडीएम ने इसकी जांच नायब तहसीलदार को सौंपी है।
गांव जाटव नगला निवासी राकादेवी ने पिछले दिनों संपूर्ण समाधान दिवस में बेटे का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर जमीन बेच देने की शिकायत की थी। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच नायब तहसीलदार अरुण सिंह को सौंप दी है। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रामादेवी का पुत्र अजय पाल 25 वर्ष पूर्व लापता हो गया था। उसका एक व्यक्ति ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया और वारिस बनकर जमीन गांव के ही एक व्यक्ति को बेच दी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद