बदायूं

Budaun News: छुट्टी पर आया फौजी लापता

Connect News 24

आसफपुर। छुट्टी पर घर आया फौजी पेट्रोल पंप पर जाने के दौरान लापता हो गया। फौजी के घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।

थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव मोहकमपुर निवासी जितेंद्र यादव भारतीय थल सेना में हैं। उनकी पत्नी विमलेश यादव सीमा सुरक्षा बल में तैनात हैं। दोनों ही इन दिनों छुट्टी पर घर आए हैं। उनका आसफपुर-बिसौली मार्ग पर ग्राम मोहकमपुर के पास पेट्रोल पंप है। सोमवार को वह पेट्रोल पंप पर गए थे। मोबाइल फोन घर पर ही भूल गए थे। पेट्रोल पंप पर जरूरी काम निपटा कर बाइक से गांव घर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो पेट्रोल पंप पर फोन कर जानकारी ली। पता लगा कि वह देर शाम को ही घर की कहकर चले गए जिस पर परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस और परिजन तलाश में जुटे हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button