Budaun News: कर्मचारी मौजूद, फिर भी तीमारदार ही व्हीलचेयर से ला रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:32 AM IST

जिला अस्पताल में व्हील चेयर से मरीज को ले जाते तीमारदार। स्रोत-वीडियो से लिया फोटो
बदायूं। जिला अस्पताल में बिगड़ी व्यवस्थाएं सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां कभी स्ट्रेचर के अभाव में मरीजों को गोद में उठाने का वीडियो वायरल होता है, तो कभी व्हीलचेयर पर तीमारदार खुद मरीज को इमरजेंसी तक ले जाने को मजबूर हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को भी सामने आया है।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में कर्मचारी होते हुए भी तीमारदारों को खुद ही व्हीलचेयर पर मरीज को इमरजेंसी तक ले जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि जिला अस्पताल के कर्मचारी वहां मौजूद है, लेकिन मरीज को इमरजेंसी तक लाने को खुद तीमारदारों को ही व्हीलचेयर लेकर मरीज को लाना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह का कहना है कि ऐसा कोई वीडियो उनको नहीं मिला है। अगर कोई शिकायत कर्ता शिकायत करेगा तो या वीडियो सामने आता है तो जांच कर विभागीय कार्रवाई दोषी पाए जाने वालों पर की जाएगी।