बदायूं

Budaun News: दबतोरी रेलवे स्टेशन पर उतरेगा गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए पत्थर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sun, 18 Jun 2023 01:06 AM IST

Stone for Ganga Expressway will land at Dabtori railway station

दबतोरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद

दबतोरी (बदायूं)। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए पत्थर की ढुलाई का काम उत्तर रेलवे को मिला है। मालगाड़ियों से पत्थर चंदौसी और दबतोरी रेलवे स्टेशन पर उतरा जाएगा। रेलवे के अधिकारियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक ने शनिवार को दबतोरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल प्रबंधक अजय नंदन शनिवार को दबतोरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन के आसपास का इलाका देखा। यहां मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए मालगाड़ियों से पत्थर उतरेगा। दबतोरी और चंदौसी गंगा एक्सप्रेस-वे के नजदीकी रेलवे स्टेशन हैं।

– गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए पत्थर ढुलाई का काम उत्तर रेलवे को मिला है। इसी के तहत दबतोरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया है। सुरक्षा से संबंधित पहलुओं को परखा गया है। – अजय नंदन, डीआरएम मुरादाबाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button