बदायूं

Budaun News: तापमान बढ़ने के साथ ही बढ़ रहा हीट स्ट्रोक का खतरा

Connect News 24

The risk of heat stroke is increasing as the temperature rises

जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद

बदायूं। तापमान बढ़ने के साथ ही लू भी झुलसा रही है। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। हीट स्ट्रोक के शिकार लोग अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में आ रहे मरीजों में आधे से ज्यादा उल्टी, दस्त और डायरिया के हैं।

तेज धूप के साथ लू भी चल रही है। लोग हीट स्ट्रोक की चपेट में लोग आने लगे हैं। तीन दिन में जिला अस्पताल की ओपीडी में आए मरीजों में हीट स्ट्रोक के लक्षण देखे गए। ऐसे में डॉक्टर सभी को बचाव के सुझाव दे रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों सुबह से ही मरीजों की लाइन लग रही है। इनमें डायरिया, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। शनिवार को भी हीट स्ट्रोक के लक्षण वाले कई मरीज जिला अस्पताल पहुंचे।

ये हैं हीट स्ट्रोक के लक्षण

– शरीर का तापमान एक साथ बढ़ना।

– पसीना आना बंद हो जाना।

– दिल की धड़कन तेज होना।

– भ्रम, असंतुलन और दौरे की स्थिति आना।

– सिरदर्द, मांसपेशियों में अकड़न।

– कमजोरी महसूस होना।

– गला सूखना।

– त्वचा पर चकत्ते बनना।

– अचानक बेहोशी आना।

हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तुरंत हों सावधान

फोटो 17 बीडीएन- 24

– तापमान बढ़ने के साथ ही लू चलने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई देने पर सबसे पहले कूलर, पंखा चलाकर लेंटे। बर्फ की पट्टियां सिर पर रखें। इलेक्ट्राल या नमक, चीनी, पानी का घोल लगातार पीएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें। बच्चों को उल्टी, दस्त हों तो ओआरएस का घोल थोड़ी-थोड़ी देर पर देते रहें। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए तेज धूप में घर से बाहर न निकलें। बाहर का खाना खाने से बचें। हरी सब्जी, ताजे फल, चावल के मांड़ का सेवन करें। तरल पदार्थ का सेवन ज्यादा से ज्यादा करते रहें। सूती कपड़े पहनें और सिर ढककर घर से बाहर निकलें। – डॉ. दिनेश यादव, वरिष्ठ परामर्शदाता जिला महिला अस्पताल

जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button