बदायूं

Budaun News: नुक्कड़ नाटक, जैविक खेती के बारे में दी जानकारी

Connect News 24

Nukkad Natak, information about organic farming

राजकीय डिग्री काॅलेज में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करती छात्राएं

वन महोत्सव के तहत हुआ कॉलेज में कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से वन महोत्सव के तहत राजकीय महाविद्यालय में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एनएसएस की स्वयंसेविकाओें ने वैष्णवी शर्मा और मुस्कान गुप्ता के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पौधरोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन, कचरा निस्तारण, जैविक खेती आदि के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।

मुख्य अतिथि वन विभाग की रेंज अधिकारी आकांक्षा गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण का अंधाधुंध दोहन होने के कारण मानव का अस्तित्व खतरे में है। जिसे पर्यावरण संरक्षण से ही बचाया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि असंतुलित विकास की होड़ विनाश को आमंत्रण दे रही है। इसे रोके बिना विश्व सुरक्षित नहीं रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि मानसून के आने के बाद पाैधरोपण के लिए जन-जन के अंदर दीवानगी पैदा करने के लिए एनएसएस संकल्पित है। डॉ. जायसवाल ने पौधारोपण, जैविक खेती और वर्षा जल संचय के साथ स्वच्छता की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबीता यादव, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. राजधारी यादव, डॉ. दिलीप वर्मा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button