Budaun News: धूमधाम से मनाया राधा कृष्ण मंदिर का वार्षिकोत्सव
उझानी। कृष्णा कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर का छठा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद भी पाया।
मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः नौ बजे हुई। भाजपा उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल और फुटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने श्री राधा कृष्ण का शृंगार किया। हवन पूजन के दौरान लोक कल्याण के लिए आहुतियां अर्पित की गईं। पुरोहित ने मंत्रोच्चार किया। महा आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। महिलाओं ने मंदिर परिसर में भजन संकीर्तन किया। श्री राधा कृष्ण के भजनों पर महिलाएं झूम उठीं। दोपहर बाद भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सब्जी पूड़ी और हलवे का प्रसाद पाया। इस मौके पर विजय कुमारी अग्रवाल, संदीप सक्सेना गिरिराज किशोर वर्मा, कार्तिक अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, राहुल शंखधार, गिरीशपाल सिंह सिसोदिया, रजत गुप्ता, राजीव गोयल, पवन वार्ष्णेय आदि का व्यवस्थाओं में सहयोग रहा। संवाद



