बदायूं

Budaun News: गल्ला कारोबारी का 5.84 लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया

Connect News 24

पुलिस ने आढ़ती समेत मौके पर मौजूद लोगों से ली जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर स्थित गल्ला व्यापारी के प्रतिष्ठान से नोटों से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में 5.84 लाख रुपये बताए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना मंगलवार शाम करीब छह बजे की है। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गढी निवासी अरविंद कुमार की आढ़त यहां मंडी समिति परिसर में है। गल्ला व्यापारी अरविंद ने बताया कि मक्का की खरीद के बाद उसे थोक के व्यापारियों को बेचा गया था। शाम को छह लाख रुपये का भुगतान आया, जो बैग में था। गिनती के दौरान करीब 10 हजार रुपये कम निकले। इसके बाद अरविंद ने रुपये बैग में फिर से रख दिए।

बताते हैं कि उसी दौरान नोटों भरा बैग चोरी हो गया। अरविंद ने मुनीम समेत मौके पर मौजूद लोगों से बैग के बारे में पूछा भी, लेकिन सभी ने जानकारी होने से इन्कार कर दिया। अरविंद ने अपने पार्टनर प्रवीण कुमार से भी जानकारी की। बाद में पुलिस को फोन करके बुला लिया गया। पुलिसकर्मियों ने आढ़ती समेत उनके बहनोई सेवानिवृत्त दरोगा हरवीर सिंह से भी जानकारी की।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अरविंद की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तहरीर में नोटों का जिक्र है, लेकिन कुल धनराशि के बारे में स्पष्ट नहीं किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button