बदायूं

Budaun News: बिल्सी में भी बुखार से छात्रा की मौत

Connect News 24

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज बाईपास मार्ग पर बनी नई कॉलोनी में मंगलवार दोपहर नसरुद्दीन की 18 वर्षीय पुत्री नागमा की मौत हो गई। नगमा ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया था। वह पिछले चार दिनों से बुखार से जूझ रही थी। हालत ज्यादा खराब होने पर परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। बताते है कि नसरुद्दीन के परिवार दो और लोग बुखार से पीड़ित चल रहे है। बताते हैं कि इससे पहले रिसौली गांव में भी एक मासूम बच्ची की बुखार से मौत हो चुकी है। संवाद

मंगलवार को मिले मलेरिया के 17 मरीज

बदायूं। मंगलवार को कराई गई चेकिंग में 17 मरीज मलेरिया के पाए गए। ये सभी मरीज पीवी मलेरिया के हैं। इनमें सालारपुर ब्लॉक के गांव सोरो, बगुलानगर, अहरवारा व महम्मदी में एक-एक मरीज, कादरचौक के ब्लॉक चिलपुर में एक, दहगवां ब्लॉक के चंदपुर में एक, सैदपुर के ब्योली में तीन, म्याऊं के आनंदपुर व करौरी में एक-एक, सहसवान के चंदनपुर व कौल्हाई में एक-एक, जगत के ईकरी में एक, आसफपुर के नवलपुर में एक मरीज मिला। इसके अलावा शहर में भी दो मरीज पीवी मलेरिया के पाए गए। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button