Budaun News: विद्यार्थियों ने किया केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय के स्नातकोत्तर विषय के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय पुस्तकालय व पांचाल संग्रहालय का भ्रमण कर बहुउपयोगी जानकारी लीं। इतिहास विभाग के डॉ. अनिल ने बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बना केंद्रीय पुस्तकालय एक ऐसी जगह है, जहां पर छात्र-छात्राओं को संसार की संपूर्ण जानकारी मिल जाती है।
पुस्तकालय विज्ञान की अध्यक्ष शशि प्रभा के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय पहुंचे। यहां पर सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि वर्तमान में केंद्रीय पुस्तकालय में 50,000 से अधिक किताबें व पत्रिकाएं हैं। इसके अलावा पुस्तकों को पढ़ने की ऑनलाइन सुविधा भी है।
सुनील कुमार ने छात्र-छात्राओें को पुस्तकालय का भ्रमण कराया। इसके बाद छात्र-छात्राएं पांचाल संग्रहालय पहुंचे। यहां पर संग्रहालय प्रभारी हेमंत शुक्ला के साथ भ्रमण किया। इस मौके पर डॉ. संजय कुमार, डॉ. नीरज कुमार, नदीम अहमद, अजय कुमार, अनुपम, गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद