बदायूं

Budaun News: कई स्थानों पर हुए भंडारे, कांवड़ियों को बांटा प्रसाद

Connect News 24

Bhandara held at many places, Prasad distributed to Kanwariyas

छुइया मंंदिर पर कांवड़ियों को प्रसाद बांटते ​शिवभक्त। संवाद

सुबह से शुरू हुआ सिलसिला देर रात तक रहा जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जिले के कई स्थानों पर भंडारे लगाकर कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से शुरू हुए भंडारों का दौर देर रात तक चला। नाचते झूमते कांवड़ियों को बुला-बुलाकर भक्तों ने उन्हें प्रसाद दिया।

उझानी रोड स्थित छुइया मंदिर पर कावंड़ियों की सेवा के लिए विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। पूर्वाह्न11 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चला। इसमें व्यवसायी विजय साहू, प्रीति साहू, ओमेंद्र गुप्ता, राजेश साहू, कुशल साहू, अंकित गुप्ता, आयुष गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।

सहसवान। श्री शिवसेवा सदन मुहल्ला जहांगीराबाद नयागंज की ओर से उझानी कछला मुजरिया मार्ग पर मोड़ के पास भंडारे का आयोजन कर कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया गया। रविवार सुबह से देर शाम तक चल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मयंक माहेश्वरी, सौरभ धीर, अनिल यादव, अवधेश यादव, विवेक कुमार, अंशुल थापा, रचित सक्सेना, सोनू यादव, पंकज यादव, अंशुल महेश्वरी आदि का विशेष सहयोग रहा।

उसावां। मंगलवार नखासा बाजार में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह के पति अनिल सिंह चौहान ने पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों को प्रसाद बांटा। थानाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह ने स्टाफ के साथ थाने के सामने प्रसाद का वितरण किया। अरुल प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, अर्जुन कश्यप, किशोर सिंह चौहान, नन्हें, साबिर खां आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button