बदायूं

Budaun News: विद्यार्थियों ने इसरो का किया भ्रमण, अंतरिक्ष के बारे में जाना

Connect News 24

बदायूं। दिल्ली पब्लिक स्कूल के 17 बच्चों की एक टीम शिक्षिका शिवानी यादव व पुनीत सक्सेना के नेतृत्व में हैदराबाद इसरो गई। इसको वाइस चेयरमैन डॉ. संदीप भारती ने कहा कि इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, विज्ञान और अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान कराना था।

इसरो के वैज्ञानिक डॉ. शंकर प्रसाद ने अंतरिक्ष जगत की जानकारियां दीं। वैज्ञानिक डॉ. श्रीनिवास ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान हैदराबाद के इतिहास बारे में बताया। डॉ. श्रीनिवास ने विद्यार्थियों को संस्थान का भ्रमण कराया। इसके बाद में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button