बदायूं
Budaun News: चीनी मिल कर्मियों ने जीएम को दिया ज्ञापन
पूरनपुर। चीनी मिल के श्रमिक संगठन ने समस्याओं को लेकर जीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चीनी मिल के पेराई सत्र को समय से शुरू कराने और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई।
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि समस्याओं को लेकर 24 जुलाई को चीनी मिल जीएम को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसमें निर्धारित समय से मरम्मत कराने, समय से ठेका देने की मांग की गई थी। मगर समस्याओं का अब तक समाधान नहीं किया गया। बुधवार शाम को कर्मचारियों ने एक बार फिर समस्याओं को लेकर चीनी मिल जीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह, शंकर यादव, रामगोपाल आदि कर्मचारी थे। संवाद